Home » Technology » 8+Advantages of Science & Technology In Hindi (जानिए प्रद्योगिकी के लाभ हिन्दी में )

8+Advantages of Science & Technology In Hindi (जानिए प्रद्योगिकी के लाभ हिन्दी में )

techbyraj.in
Rate this post
 

techbyraj.in

टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को इतना सरल और आसान बना दिया है, कि आज उसके बिना जीवन जीना मुश्किल है 21वीं शताब्दी को टेक्नोलॉजी की शताब्दी कहा गया है विज्ञान और तकनीकी की उन्नति से बहुत सारे क्षेत्रों में लोगों का जीवन प्राचीन समय से कहीं अधिक उन्नत बन गया है

 

हालांकि, टेक्नोलॉजी ने लोगों की जीवनशैली को सरल और सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है वहीं दूसरी ओर इसने लोगों के स्वास्थ्य पर अप्रत्यक्ष और नकारात्मक प्रभाव भी डाला है

 

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं- 8+Advantages of Science & Technology In Hindi! के बारे में टेक्नोलॉजी क्या है? और इसके हमारे जीवन में क्या क्या लाभ है?

इसे भी पढ़े:- इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी क्या है? information technology in Hindi

क्या इस टेक्नोलॉजी और आधुनिक उपकरणों ने हमारे जीवन को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है? क्या आधुनिक टेक्नोलॉजी हमारे जीवन के लिए सही है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर आज हम इस लेख के माध्यम से जानने वाले हैं

 

आज इस “मॉडर्न टेक्नोलॉजी” के कारण आधुनिक दुनिया में एक देश दूसरे देश से मजबूत, ताकतवर और अच्छी तरह से विकसित होना चाहता है जिसके लिए वह विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में नए नए अविष्कार कर रहा है

 

आज हर कोई आगे बढ़ने और जीवन में सफल व्यक्ति बने की होड़ मैं लगा हुआ है जिसके कारण आज हमें अधिक और बेहतरीन तकनीक की जरूरत है

 

विज्ञान और टेक्नोलॉजी

 

आज के आधुनिक जीवन में विज्ञान और टेक्नोलॉजी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और इसने मानव सभ्यता को गहराई में जाकर प्रभावित किया है वैज्ञानिकों ने बीसवीं शताब्दी में प्रौद्योगिकी के विकास में अपनी गति पकड़ी और 21वीं शादी में और भी अधिक उन्नत और सफल हो गए

 

हमने नए-नए तरीके और मानव विकास के लिए सभी व्यवस्थाओं के साथ नई सदी में प्रवेश किया, वर्तमान में आधुनिक संस्कृति और सभ्यता विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो गई हैं

 

आज विज्ञान के अपार साधन मानव को वरदान के रूप में मिले हैं और इसकी व्यापकता सभी क्षेत्रों में बढ़ गई है फिर भी हमारी इच्छाएं तथा आराम की सीमाएं बढ़ती ही जा रही है

 

भोजनम, यातायात, आवास, चिकित्सा, मनोरंजन, कृषि, युद्ध और उद्योग, आदि सभी क्षेत्रों को विज्ञान ने बहुत प्रभावित किया है आधुनिक युग में विज्ञान के बिना मानव के अस्तित्व की कल्पना भी असंभव प्रतीत हो रही है

 

मानव जीवन में टेक्नोलॉजी

 

आज हमारे पास कई आधुनिक उपकरण मौजूद है, जो विज्ञान ने हमें दिए हैं जिससे मानव जीवन बहुत सक्रिय और संपन्न हो गया है बिजली द्वारा संचालित पंखे, बल्ब, हीटर,कूलर आदि आज टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो चुकी है, कि अब तो बिजली से झाड़ू लगाना, कपड़े धोना/ सुखाना और प्रेस करना आदि कार्य भी संभव है कंप्यूटर में मनुष्य के मस्तिष्क का कार्यभार संभाल लिया और सूचना क्रांति ने सारे संसार को एक घर बना दिया मोबाइल से संसार भर में किसी से भी बात की जा सकती है, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों ना हो

 

इसे भी पढ़े:- Metaverse kya he meaning in Hindi

विज्ञानं और प्रद्योगिकी के लाभ (Advantages of S & T)

1. सूचना क्रांति से लाभ

 

आधुनिक टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक उपकरणों पर आधारित सूचना क्रांति ने पूरे संसार को एक घर की तरह बना दिया है आज हम कहीं भी घटित घटना, समाचार, समाज आदि की जानकारी कुछ ही पल में चित्र सहित देख सकते हैं अनेक प्रकार के अत्याचारों, अपराधों की जानकारी भी हमें तुरंत मिल जाती है

 

2. चिकित्सा के क्षेत्र में लाभ

 

टेक्नोलॉजी के कारण आज मेडिकल फील्ड इतनी विकसित हो चुकी है, कि वह शरीर के अंदर के प्रत्येक रोग को एक्सरे द्वारा पता कर सकती है आज चिकित्सा के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी इतनी विकसित हो चुकी है, कि वहवैज्ञानिक साधनों द्वारा कैंसर जैसे रोगो का उपचार भी कर सकते हैं आज मानव के पास ऐसी टेक्निकल मशीनें उपलब्ध है, जिनसे वह टेस्ट ट्यूब बेबी की प्रक्रिया को अंजाम देते हैं

 

3. मनोरंजन की सुविधा

 

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य काम करके थक जाता है। जिसके बाद उसे मनोरंजन के आवश्कता होती है। आज रेडियो, टेप रिकॉर्डर, वीसीआर, टेलीविजन, सिनेमा आदि अनेक वैज्ञानिक साधन मनुष्य को मनोरंजन के लिए हर समय तैयार रहते हैं। मनोरंजन के साथ-साथ इनमें विभिन्न स्थानों, विषयों, संस्कृतियों कार्यक्रमों आदि का ज्ञान भी प्राप्त हो जाता है। इनसे दूर स्थित कार्यक्रम घर बैठे ही देखें सुने जा सकते हैं।

 

4. अंतरिक्ष विज्ञान

 

आज के समय में टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है, की इंसान अंतरिक्ष तक पहुंच चुका है। चंद्रमा पर पहुंच कर वहां के सभी रहस्य जान चुका है। मंगल और शनि जैसे ग्रहों की पर्याप्त जानकारी जुटा ली गई है। और इस दिशा में निरंतर प्रगति हो रही है।

5. कृषि और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ

 

विज्ञान और बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी की सहायता से आज कृषि, उद्योग व कारखानों आदि का असीमित विकास किया जा रहा है। कृषि को और अधिक विकसित बना दिया गया है। विज्ञान की मदद से तैयार इस्पात, खाद उपकरण, खाद्य पदार्थ, वस्त्र, वाहन आदि बनाने के असीमित कारखाने हैं। छोटे और बड़े उद्योगों में भी विज्ञान की सहायता से पर्याप्त विकास हुआ है। और इसे बढ़ाने के लिए नई -नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।

6. संचार और यातायात के साधन

 

आज बढ़ती टेक्नोलॉजी ने संचार और यातायात के क्षेत्र में कई उपलब्धियां प्राप्त कर ली है। आज इंजन से चलने वाले दोपहिया वाहनों के बिना जनसामान्य का काम नहीं चल सकता। मोटर, कार, रेल, वायुयान, जहाज जैसे अनेक यातायात के साधन विज्ञान ने टेक्नोलॉजी की मदद से सुलभ कराए हैं। जिन से हजारों मील की दूरी कुछ घंटों में तय की जा सकती है। 

ध्वनि की गति से भी तेज चलने वाले सुपरसोनिक जेट विमानों ने महासागरों के विस्तार को छोटा कर दिया है। और इसी टेक्नोलॉजी के कारण आज हम अंतरिक्ष की यात्रा करने में भी सक्षम है।

 

दूरसंचार के क्षेत्र में भी विज्ञान ने बहुत प्रगति कर ली है। टेलीफोन, मोबाइल, रेडियो, दूरदर्शन और वायरलेस आदि उपकरणों के द्वारा हम हजारों मील दूर बैठे अपने संबंधि, रिश्तेदार, मित्रों आदि से बात कर सकते हैं। और संसार भर की प्रमुख घटनाओं को दूरदर्शन पर घर बैठे देख सकते हैं। रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा आदि मनोरंजन प्रदान करते हैं। वही अपने ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों द्वारा जन शिक्षा का कार्य भी करते हैं।

7. शिक्षा क्षेत्र में लाभ

 

टेक्नोलॉजी की सहायता से शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही प्रगति हुई है। अब विद्यार्थी अलग-अलग प्रकार के कोर्स ऑनलाइन ही कर सकते हैं। आज उसी टेक्नोलॉजी की मदद से घर बैठे शिक्षा पाना संभव हुआ है। आज अनेक वेबसाइट, यूट्यूब पर लोग पढ़ाने का काम करते हैं। जिससे विद्यार्थी घर बैठे वीडियो देख कर पढ़ाई कर सकते हैं।

8. बिजली की सुविधा

 

प्राचीन समय में बिजली केवल गिनी चुनी जगहों पर ही होती थी, लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी और आधुनिक उपकरणों के कारण आज पूरे संसार में बिजली पहुंच रही है। नई तकनीक से बने एलईडी बल्ब बाजार में आ गए हैं। जो बहुत कम बिजली लेकर अधिक रोशनी देते हैं। जिससे बिजली की बचत होती है। आज सौर ऊर्जा  तकनीक का इस्तेमाल भी हर गांव और शहर में हो रहा है।

इसमें एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता हे, जिससे सूरज की रोशनी को बिजली में परिवर्तित कर दिया जाए। सौर ऊर्जा तकनीक बेहद सस्ती और किफायती भी है।

कृत्रिम बुद्धिमता (A I)

 

कृत्रिम बुद्धिमता जिसे हम “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” के नाम से भी जानते हैं। यह टेक्नोलॉजी का नया विषय है, जो बहुत तेजी से प्रगति कर रहा है। इसमें पूरे विश्व में एक नई क्रांति ला दी है। बढ़ती टेक्नोलॉजी के कारण कृत्रिम बुद्धिमता का विकास बहुत तेजी से हो रहा है।

 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में और अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें-Artificial Intelligence kya he? in Hindi

आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले टेक्नोलॉजी उपकरण

  • संचार के लिए- इंटरनेट सेवा
  • मनोरंजन के लिए- टेलीविजन, सिनेमा, रेडियो
  • कपड़े धोने और सुखाने के लिए- वाशिंग मशीन
  • बात करने के लिए- फोन, मोबाइल ,स्मार्टफोन, टेबलेट, आदि
  • यात्रा के लिए- मोटरसाइकिल, स्कूटी, कार, ट्रेन, हवाई जहाज
  • रसोईघर के लिए- फ्रीज, मिक्स,र इंडक्शन चूल्हा, ओवन, ग्राइंडर, आदि
  • शिक्षा और व्यापार के लिए- कंप्यूटर, इंटरनेट, प्रिंटर 
  • शिक्षा और घरेलू काम के लिए- कंप्यूटर, इंटरनेट, कैमरा, प्रिंटर

घरेलू उपकरण- एयर कंडीशनर, इलेक्ट्रिक, पानी मोटर, पंखा, इनवर्टर, जनरेटर, बिजली सप्लायर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकर .

 

हमनें क्या सीखा 

इस पोस्ट के माध्यम से हमने 8+Advantages of Science & Technology In Hindi! के बारे में जाना। दोस्तों आपको बता दें, अगर किसी चीज के फायदे हैं, तो उसके नुकसान भी होंगे। अतः हमें चाहिए कि हम इस बढ़ती टेक्नोलॉजी का सोच समझकर मानव कल्याण के लिए इस्तेमाल करें।


उम्मीद हे, आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। यदि हां, तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें। ताकि वह भी इस विषय में जान सकें। इसी के साथ अगर आपका इससे जुड़ा कोई प्रश्न है, तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आप के कमेंट का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

2 thoughts on “8+Advantages of Science & Technology In Hindi (जानिए प्रद्योगिकी के लाभ हिन्दी में )”

  1. Pingback: Artificial Intelligence or Machine learning Kya he? - Tech by raj

  2. Pingback: इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी क्या है? information technology in Hindi -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top