नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं- ed full form in hindi के बारे में। आए दिन हम न्यूज़ चैनल और अखबारों में कहीं ना कहीं ED का नाम सुनते या पढ़ते है। आए दिन खबर आती रहती है, कि ED ने किसी बिजनेसमैन, नेता या किसी बड़े कारोबारी के घर या ऑफिस में छापा मारा। किसी की संपत्ति से जुड़ी जांच शुरू की, किसी नेता या कारोबारी से पूछताछ की, इस तरह की खबरें अक्सर आती रहती है।

तो अब सवाल यह उठता है, कि आखिर ed का मतलब है क्या? इस का फुल फॉर्म क्या है? और यहां किस संबंध में कार्य करती है। तो इन सभी सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिलने वाले हैं। तो अगर आप भी ई.डी. क्या है? ईडी फुल फॉर्म इन हिंदी के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको यहां पोस्ट पूरी पढ़नी चाहिए।
ED full form in hindi
ED:- “Enforcement Directorate“
ED- को हिंदी में “आर्थिक प्रवर्तन महानिदेशालय” या “प्रवर्तन निदेशालय” कहा जाता है। वही ed का फुल फॉर्म Enforcement Directorate है, और इसे Directorate of Enforcement भी कहा जाता है।
ED क्या है? (What is ED)
ED- यानी “Enforcement Directorate” जिसे प्रवर्तन निदेशालय के नाम से जाना जाता है। यहां भारत सरकार के अधीन वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में काम करने वाली एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी है।
वही दूसरे शब्दों में कहें तो यहां एक आर्थिक खुफिया एजेंसी और कानून प्रवर्तन एजेंसी है, जो कि भारत में आर्थिक कानूनों को लागू करती है।
प्रवर्तन निदेशालय जो मुख्य तौर पर इंडियन रिवेन्यू सर्विस (IRS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस , इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), के अधिकारियों से मिलकर बना है।
इसे भी पढ़े:- Instagram se paise kaise kamaye संपूर्ण जानकारी हिंदी में
ED की स्थापना कब हुई?
ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की स्थापना “1 मई सन 1956” को हुई थी। तब इसका नाम प्रवर्तन इकाई रखा गया था। लेकिन सन 1957 में इस इकाई का नाम बदलकर प्रवर्तन निदेशालय कर दिया गया।
ED के प्रमुख कार्य
ED- ‘प्रवर्तन निदेशालय’ एक आर्थिक खुफिया एजेंसी है, जो कि भारत में आर्थिक कानूनों पर कार्य करती है। जो इस प्रकार हे-
1. Foreign Exchange Management Act, 1999 (FEMA)
2. Prevention of Money Laundering Act, 2002 ( PMLA)
प्रवर्तन निदेशालय इन दो कानूनों के अंतर्गत कार्य करता है। जिसका प्रमुख कार्य विदेशों से भारत भेजे जाने वाली अवैध या संदिग्ध विदेशी मुद्रा और भारत से विदेशों में भेजे जाने वाली अवैध मुद्रा से जुड़े मामलों की जांच करना, काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच करना आदि।
आपको बता दें अगर कोई नागरिक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम “1999” और धन संशोधन निरोधक अधिनियम “2002” के नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ जांच करने और उसे गिरफ्तार करने का अधिकार ई डी को दिया गया है।
ईडी को उन सभी लोगों के खिलाफ केस करने, जांच करने और उन्हें गिरफ्तार करने का अधिकार है, जो इन दोनों कानूनों का उल्लंघन करते हैं।
इसे भी पढ़े:- Meesho App क्या है? Meesho App Se Paise Kaise Kamaye 2022
ED का मुख्यालय कहां स्थित है?
आपको बता दें, ED यानी Directorate of Enforcement का प्रमुख मुख्यालय “नई दिल्ली” में स्थित है। इसके अलावा ई डी के कुछ रीजनल कार्यालय भी हैं, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
Ed के रीजनल कार्यालय-
- दिल्ली
- चंडीगढ़
- मुंबई
- कोलकाता
- चेन्नई
इसके अलावा ED के कुछ क्षेत्रीय कार्यालय भी है, जो अलग-अलग जगहों पर स्थित है।
जो की- दिल्ली, कोचिंग, चेन्नई, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पणजी, जयपुर, जालंधर, कोलकाता, हैदराबाद, श्रीनगर, लखनऊ, पटना और मुंबई में स्थित है।
भ्रष्टाचार कम करने में ED की भूमिका
आपको बता दें, भारत में भ्रष्टाचार कम करने में ई डी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। यह एक विशेष जांच एजेंसी है, जो अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करती है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) धन संशोधन और काले धन से जुड़े गंभीर मामलों से जुड़े दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष रूप से जांच कर उन्हें कानून के मुताबिक दंड दिलाती है। इस प्रकार ईडी भारत में भ्रष्टाचार को कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर FAQs;
प्रश्न:- ई डी की फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर:- ई डी का फुल फॉर्म “Directorate of enforcement” और Directorate General of Economic Enforcement है।
प्रश्न:- ई डी को हिंदी में क्या कहा जाता है?
उत्तर:- ई डी को हिंदी में “प्रवर्तन निदेशालय” कहां जाता है।
प्रश्न:- ई डी का मुख्यालय कहां स्थित है?
उत्तर:- ई डी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
प्रश्न:- ई डी की स्थापना कब हुई?
उत्तर:- ई डी की स्थापना 1 मई 1956 को हुई थी।
प्रश्न:- ई डी में शिकायत कैसे करें?
उत्तर:- ED के दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय से 011- 24692055 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा लोग dir-enforcement@nic.in पर ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
हमने क्या सीखा (Conclusion)
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने “(ED) प्रवर्तन निदेशालय क्या है? “ed full form in hindi“, ई डी के प्रमुख कार्य, कार्यालय और उसके अधिकार क्या है? आदि विषयों के बारे में जाना। उम्मीद है, आपको जानकारी अच्छी लगी होगी।
यदि आपके लिए यह पोस्ट उपयोगी साबित हुई है, तो इस लेख को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया आदि पर शेयर जरूर करें। ताकि वह भी इस विषय में जान सके। वही आपका इससे जुड़ा कोई प्रश्न है, तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।
Pingback: BSNL full form in Hindi - Tech by raj - bsnl full form....
Pingback: Computer full form in hindi, जानिए कंप्यूटर का फुल फॉर्म हिंदी में - Tech by raj
Pingback: LIC full form in hindi, जानिए LIC का फुल फॉर्म - Tech by raj - "Life Insurance...