Hardware Kya Hai? और इसके प्रकार जानिए हिन्दी में

5/5 - (1 vote)

नमस्कार दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं, Hardware Kya Hai? यहां कितने प्रकार के होते हैं। आदि के बारे में। दोस्तों, कंप्यूटर का नाम तो आपने सुना ही होगा, आज हर एक क्षेत्र में कहीं ना कहीं कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है।

Hardware kya hai in Hindi

आज कई छोटे-बड़े कार्यों के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है, कंप्यूटर का अपना कोई अस्तित्व नहीं है, इसे अपना कार्य करने के लिए कई अलग-अलग उपकरणों और प्रोग्राम की आवश्यकता होती है।

विभिन्न प्रकार के उपकरण और प्रोग्राम एक कंप्यूटर को इस योग्य बनाते हैं, कि वहां अलग-अलग task को complete कर सकें, और इन्हीं सभी सहायक उपकरणों को मिलाकर एक कंप्यूटर टर्म बनती है, जिसे हम Hardware कहते हैं।

हार्डवेयर का मतलब है, कि वहां devices जिनसे मिलकर एक संपूर्ण कंप्यूटर बनता है। इस पोस्ट में हम आपको हार्डवेयर और उससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, अगर आप भी जानना चाहते हैं, की हार्डवेयर क्या होता है? तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

तो चलिए दोस्तों बिना देरी किये शुरू करते हैं, और जानते हैं, कि आखिर हार्डवेयर होता क्या है?

हार्डवेयर क्या होता है (What Is Hardware)

कंप्यूटर के वहां Physical Parts जिन्हें हम देख और छू सकते हैं, हार्डवेयर कहलाते हैं। क्योंकि यह कंप्यूटर के भौतिक भाग होते हैं, जिनसे मिलकर एक कंप्यूटर बनता है। उदाहरण के लिए Mouse, Cabinate, Monitor, Keyboard, Printer आदि यहां सभी हार्डवेयर हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो हार्डवेयर एक सामूहिक शब्द है, जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर पार्ट्स का वर्णन करने के लिए किया जाता है। हार्डवेयर को आमतौर पर किसी भी कमांड या निर्देशों को एक्सीक्यूट करने के लिए सॉफ्टवेयर द्वारा निर्देश दिए जाते हैं।

आपको बता दें बिना हार्डवेयर कंप्यूटर का कोई अस्तित्व नहीं है, क्योंकि इनके मिलने से ही एक कंप्यूटर पूर्ण होता है। इसका एक सरल उदाहरण आप monitor को ले सकते हैं, या फिर आपकी यह स्क्रीन जिस पर आप यहां लेख पढ़ रहे हैं, जो कि एक हार्डवेयर है, और output devices की श्रेणी में आती है।

दोस्तों उम्मीद है, आप कंप्यूटर हार्डवेयर के बारे में समझ गए होंगे, आइए अब हम जानते हैं कंप्यूटर को कितने भागों में विभाजित किया गया है, और वह कौन-कौन से हैं-

Hardware के भाग

मुख्य तौर पर हार्डवेयर को दो भागों में विभाजित किया गया है, पहला इंटरनल (Internal) और दूसर एक्सटर्नल (External).

Internal हार्डवेयर

दोस्तों internal hardware वह हार्डवेयर होते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते, यह हार्डवेयर कंप्यूटर और कैबिनेट के अंदर होते हैं, जिन्हें देखने के लिए हमें कंप्यूटर को खोलना होता है, आइए जानते हैं इंटरनल हार्डवेयर कौन-कौन से होते हैं।

  • Motherboard
  • Central Processing Unit {CPU}
  • Random Access Memory {RAM}
  • Read Only Memory {ROM}
  • Power Supply Unit {PSU}
  • Graphic Card
  • Heat Sink {Fan}
  • Network Card {NIC}
  • Hard Drive

External हार्डवेयर

External Hardware जिन्हें Peripheral Components भी कहा जाता है, यह हार्डवेयर कंप्यूटर के साथ बाहर से जुड़े होते हैं, इनमें input और output डिवाइसेज शामिल है।

  • Mouse
  • Keyboard
  • Monitor
  • Scanner
  • Speaker
  • Printer
  • Uninterruptible Power Supply {UPS}

तो दोस्तों यह थे कंप्यूटर हार्डवेयर के मुख्य दो भाग इन से मिलकर संपूर्ण हार्डवेयर बनता है। और इन हार्डवेयर की सहायता से एक कंप्यूटर का निर्माण होता है।

कंप्यूटर हार्डवेयर के प्रकार (Types Of Computer Hardware)

दोस्तों यहां तक आप समझ गए होंगे कि आखिर कंप्यूटर हार्डवेयर का तात्पर्य भौतिक उपकरणों से है, जिनसे मिलकर एक कंप्यूटर बनता है। और इसके कई उदाहरण हम आपको बता चुके हैं।

जैसा कि हम जानते है कि इसके कई उदाहरण है, इसलिए इनको अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है, वही कंप्यूटर हार्डवेयर को चार भागों में विभाजित किया गया है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।

Output डिवाइस

दोस्तों, आउटपुट डिवाइस की श्रेणी में वह कंप्यूटर हार्डवेयर आते हैं, जो कि कंप्यूटर के डाटा को यूजर तक पहुंचाने का काम करते हैं। उदाहरण के तौर पर कंप्यूटर की स्क्रीन जिसे हम मॉनिटर कहते हैं, मॉनिटर कंप्यूटर का एक मुख्य आउटपुट डिवाइस है, यहां किसी भी प्रकार के डाटा को आप तक पहुंचाने का काम करता है।

यानी जो task आप कंप्यूटर को देते हैं, उसका आउटपुट मॉनिटर के द्वारा आपको दिखाई देता है। आपको बता दें output डिवाइस के द्वारा ही कंप्यूटर यूजर और अन्य हार्डवेयर डिवाइस से कम्युनिकेट करते हैं।

उदाहरण:- Monitor, Printer, Projector, Headphones, Speaker आदि।

Input डिवाइस

दोस्तो, input device उन कंप्यूटर हार्डवेयर की श्रेणी में आते हैं, जो कि कंप्यूटर को इनपुट यानी डाटा प्रदान करने का काम करती हैं। इनके उपयोग से यूजर कंप्यूटर से संपर्क बनाकर उनसे अपना कार्य कराता है।

दूसरे शब्दों में कहें तो इनके इस्तेमाल से आप कंप्यूटर को कंट्रोल और उस से संवाद कर सकते हैं। इसका सबसे सरल उदाहरण आपका keyboard है। जैसा कि आप जानते हैं, कीबोर्ड कंप्यूटर में अल्फान्यूमैरिक डाटा और कमांड को इनपुट करने की अनुमति देता है।

यानी आप इसकी मदद से कंप्यूटर से हर सभी संभव कार्य करवा सकते हैं, इनपुट डिवाइस की श्रेणी में और भी कई कंप्यूटर हार्डवेयर आते हैं .

जैसे कि- Mouse, Scanner, Microphone, Pointer आदि।

Storage डिवाइस

अगर बात करें Storage Device की तो यह वह हार्डवेयर होते हैं, जो डाटा को स्थिर बनाए रखने या स्टोर करने का कार्य करते हैं। स्टोरेज डिवाइस किसी भी कंप्यूटर के core कॉम्पोनेंट में से एक हैं। आपको बता दें स्टोरेज डिवाइस कंप्यूटर पर सभी प्रकार के डाटा और एप्लीकेशन को स्टोर करते हैं, और इन स्टोरेज डिवाइस द्वारा स्टोर किए गए डाटा को आप बाद में भी एक्सेस कर सकते हैं।

दोस्तों स्टोरेज डिवाइस को भी कंप्यूटर में को दो भागों में बांटा गया है-

Primary Storage Device

प्रायमरी स्टोरेज डिवाइस अस्थाई तौर पर डाटा रखने के लिए इस्तेमाल की जाती है, यह साइज में बहुत छोटी होती है, जिसके कारण कंप्यूटर में आंतरिक रूप से लगी होती है। प्रायमरी स्टोरेज डिवाइस के पास सबसे तेज डाटा एक्सेस स्पीड होती है, इसमें RAM, ROM और Cache मेमोरी शामिल है।

Secondary Storage Device

सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस के पास larg स्टोरेज कैपेसिटी मौजूद होती है। यह deta को स्थाई यानी permanent रूप से स्टोर करके रखती है। आपको बता दें सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस कंप्यूटर के अंदर या बाहर मौजूद हो सकती है, इनके मुख्य उदाहरण Hard Disk Drive (HDD), Solid State Drive (SSD), Optical Disk Drive, Flash Memory और USB Drives शामिल है।

Processing डिवाइस

दोस्तों प्रोसेसिंग डिवाइस कंप्यूटर हार्डवेयर का एक महत्वपूर्ण भाग है, जब आप किसी भी इनपुट डिवाइस के माध्यम से कंप्यूटर में डाटा भेजते हैं, तो वह डाटा किसी आउटपुट डिवाइस को भेजे जाने से पहले इस प्रोसेसिंग डिवाइस से होकर गुजरता है।

आपको बता दें यह वह स्टेज है, जहां रो डाटा को इंफॉर्मेशन में बदला जाता है। यूजर द्वारा दिए गए कमांड को प्रोसेसिंग करके अनुकूल जानकारी बनाकर उसे output डिवाइस तक भेज दिया जाता है। प्रोसेसिंग डिवाइस Internal मेमोरी डिवाइस भी कहा जाता है।

उदाहरण- CPU (Central Processing Unit), GPU (Graphics Processing Unit) और Network Card आदि।

तो दोस्तों यह थे कंप्यूटर हार्डवेयर प्रकार! आइए अब हम जानते हैं, की कंप्यूटर हार्डवेयर और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में अंतर-

दोस्तों जैसा कि हम जानते हैं कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों कंप्यूटर के सबसे महत्वपूर्ण पार्ट हैं, दोनों ही अलग-अलग कार्य करते हैं, और इसी वजह से इनके बीच अंतर है, आइए जानते हैं।

HardwareSoftware
हार्डवेयर एक फिजिकल डिवाइस है, जो कंप्यूटर के साथ भौतिक रूप से जुड़ा हुवा होता है।सॉफ्टवेयर निर्देशों का एक समूह या प्रोग्राम है, जो कंप्यूटर को एक विशेष टास्क करने के लिये निर्देश देता है।
यह Software के नियंत्रण में संचालित होता है।यह कंप्यूटर के संचालन को नियंत्रित करता है। 
हार्डवेयर को भौतिक सामग्री या कम्पोनेंट्स के इस्तेमाल से बनाया जाता है।सॉफ्टवेयर को बनाने के लिये प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में इंस्ट्रक्शन्स लिखे जाते है।
 Computer Hardware को आप देख व छू सकते है।Software को देखा छुवा नही जा सकता क्योंकि यह एक प्रोग्राम है।
हार्डवेयर पर Computer Virus का कोई फर्क नही पड़ता।जबकि कंप्यूटर वायरस Software को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते है।

Hardware क्या है? से जुड़े कुछ प्रश्न FAQs:

हार्डवेयर की परिभाषा क्या है?

हार्डवेयर कंप्यूटर का भौतिक भाग होता है, जिसमें डिजिटल सर्किट लगे होते हैं, यह वे भाग होते हैं जिन्हें हम देख और छू सकते हैं।

हार्डवेयर के कितने भाग होते हैं?

हार्डवेयर के दो भाग होते हैं- पहला Internal हार्डवेयर, दूसरा External हार्डवेयर।

हार्डवेयर कितने प्रकार होते हैं?

हार्डवेयर के चार प्रकार होते हैं- इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस, प्रोसेसिंग डिवाइस और स्टोरेज डिवाइस।

सॉफ्टवेयर कितने प्रकार के होते?

सामान्य तौर पर सॉफ्टवेयर तीन प्रकार के होते हैं- सिस्टम सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर और यूटिलिटी सॉफ्टवेयर

Also Read: Utility Software kya hai? जानिए हिन्दी में

हमने क्या सीखा

दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से हमने Hardware Kya Hota hai? यह कितने प्रकार के होते हैं, इसके कितने भाग होते हैं, तथा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में क्या अंतर है? आदि के बारे में जाना, उम्मीद है आपको यह लेख पढ़कर पता चल गया होगा की हार्डवेयर क्या होता है।

दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपके साथ हार्डवेयर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी शेयर करने की कोशिश की है, आशा करता हूँ, आपको यहां पोस्ट पसंद आई होगी, इसके अलावा अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सुझाव या फिर प्रश्न है तो हमें कमेंट में जरूर बताएं।

साथ ही पोस्ट Informative लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें ताकि वहां भी इस विषय में जान सकें।

Leave a Comment