टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को इतना सरल और आसान बना दिया है, कि आज उसके बिना जीवन जीना मुश्किल है।
21वीं शताब्दी को टेक्नोलॉजी की शताब्दी कहा गया है। आज इस “मॉडर्न टेक्नोलॉजी” के कारण आधुनिक दुनिया में एक देश दूसरे देश से मजबूत, ताकतवर और अच्छी तरह से विकसित होना चाहता है।
विज्ञान और तकनीकी की उन्नति से बहुत सारे क्षेत्रों में लोगों का जीवन प्राचीन समय से कहीं अधिक उन्नत बन गया है।
हालांकि, टेक्नोलॉजी ने लोगों की जीवनशैली को सरल और सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। वहीं दूसरी ओर इसने लोगों के स्वास्थ्य पर अप्रत्यक्ष और नकारात्मक प्रभाव भी डाला है।
आज हर कोई आगे बढ़ने और जीवन में सफल व्यक्ति बने की होड़ मैं लगा हुआ है। जिसके कारण आज हमें अधिक और बेहतरीन तकनीक की जरूरत है।
हमने नए-नए तरीके और मानव विकास के लिए सभी व्यवस्थाओं के साथ नई सदी में प्रवेश किया, वर्तमान में आधुनिक संस्कृति और सभ्यता विज्ञान और टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो गई हैं।
आज विज्ञान के अपार साधन मानव को वरदान के रूप में मिले हैं। और इसकी व्यापकता सभी क्षेत्रों में बढ़ गई है। फिर भी हमारी इच्छाएं तथा आराम की सीमाएं बढ़ती ही जा रही है।
क्या इस टेक्नोलॉजी और आधुनिक उपकरणों ने हमारे जीवन को पहले से ज्यादा आसान बना दिया है?